फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today the term of the Pinky murder case will end

छात्राओं के खिलाफ सबसे बड़ी हिंसा है छेड़छाड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Today the term of the Pinky murder case will end
रुद्रपुर जीजीआई में अपराजिता कार्यक्रम में शपथ पत्रों के साथ छात्राएं। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जीजीआईसी फाजलपुर महरौला में छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भ्रूण हत्या, छेड़छाड़, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान 61 छात्राओं ने अपराजिता के संकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

जीजीआईसी फाजलपुर महरौला रुद्रपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को महिला अधिकारों और कानूनों की जानकारी दी गई। सखी वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी कविता बडोला ने कहा कि आज समाज में छोटी बच्चियां भी छेड़छाड़ और दूसरी आपराधिक घटनाओं का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

छेड़छाड़ किसी भी महिला या छात्रा के खिलाफ होने वाली सबसे बड़ी हिंसा है। इस तरह की घटनाओं पर छात्राओं को तुरंत अपनी प्रिंसिपल या अभिभावकों से शिकायत करें। छात्राओं ने छेड़छाड़ की घटनाओं के साथ ही समाज में व्याप्त घरेलू हिंसा, बाल विवाह व कन्या भ्रूण आदि का विरोध करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षिका संगीता नेगी, सखी वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सीमा गुणवंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज के समाज में बेटियों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लामबंद होना चाहिए। इन बुराइयों को डटकर मुकाबला करके ही खत्म किया जा सकता है। - पार्वती देवी, (प्रधानाचार्य), शुभा रावत, शिक्षिका।
--
यदि कोई व्यक्ति महिलाओं या छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करता है तो उसे सबक सिखाना बेहद जरूरी है, ताकि वह भविष्य में दोबारा इस तरह की नापाक कोशिश न कर सके। - शेहरीन शेख, सोफिया।

--
यदि छात्राओं के साथ कोई रिश्तेदार अथवा परिचित भी छेड़छाड़ करता है तो इसकी शिकायत तुरंत माता-पिता से करनी चाहिए। इन्हें छुपाना नहीं चाहिए।
कृष्णा कुमारी, आंचल गुप्ता।
--
महिलाएं अब पुरुषों से किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हमें सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए ताकि समाज में महिलाओं के साथ अन्याय न हो सके। - अनीता, शिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed