फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today the route will remain diverted, Nariman going to Gaulapar Stadium will be able to go from Kathgodam only.

Nainital News: आज रूट रहेगा डायवर्ट, गौलापार स्टेडियम जाने वाले नरीमन काठगोदाम से ही जा सकेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Today the route will remain diverted, Nariman going to Gaulapar Stadium will be able to go from Kathgodam only.
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह के चलते रूट डायवर्ट प्लान लागू किया गया है। सुबह सात बजे से शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
विज्ञापन



छोटे वाहनों का डायवर्जन
दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी।
▪️ बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त छोटे वाहन मोतीनगर तिराहा व डिबेर कट तिराहा से डायवर्ट होकर गन्ना सेंटर होते हुए पंचायतघर तिराहा से आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होते हुए गंतव्य को जाएंगे। अन्य वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर एफटीआई तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन


▪️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंचायतघर तिराहा/देवलचौड तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से वाया कालाढूंगी होते हुए गंतव्य को जाएंगे व अन्य वाहन आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा से क्रियाशाला तिराहा होते हुए मुखानी चौराहा से जा सकेंगे। कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से डायवर्ट होकर वाया मंगोली होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


▪️अल्मोडा/भवाली रोड से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढूंगी सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन भवाली चौराहा से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा होते हुए नंबर एक बैंड से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी से जा सकेंगे।

▪️नैनीताल से मैदानी क्षेत्र (रामपुर, बरेली, दिल्ली, कालाढुंगी, सितारगंज) को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी जा सकेंगे।
▪️भीमताल से हल्द्वानी को आने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन भीमताल बाईपास (थाना गेट) से डायवर्ट होकर गोरखपुर तिराहा से खुटानी बैंड से भवाली से अपने गंतव्य को जाएंगे।


▪️ बनभूलपुरा गौला पुल फाटक, इंदिरानगर फाटक, आंवला चौकी गेट रेलवे फाटक से गौलापार की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

▪️ चोरगलिया से आने वाले समस्त वाहन कुंवरपुर तिराहा से गौलापुल के पास से गौला नदी कच्चा रास्ता से आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने हाईवे से होते हुए तीनपानी फ्लाईओवर से जा सकेंगे।



महत्वपूर्ण बातें

सभी पासधारक वाया नरीमन चौराहे होते हुए कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करेंगे तथा अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करेंगे।

कालाढूंगी रोड, बरेली रोड व रामपुर रोड की ओर से (बसों से आने वाले) सभी पासधारक वाया तीनपानी होते हुए कार्यक्रम स्थल गौलापार आएंगे।

गौलापार स्टेडियम के आसपास वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग बनाई गई हैं। वहां से शटल सेवा के माध्यम से ही स्टेडियम पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed