फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today seal honey smile guesthouse

आज सील होगा मधु मुस्कान गेस्टहाउस

Thu, 19 Mar 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Thu, 19 Mar 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Today seal honey smile guesthouse

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में बुधवार को जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कोर्ट के दिशा निर्देशों के क्रम में प्रशासनिक टीम ने बुधवार को गोल्डन फारेस्ट कंपनी के नगर में स्थित मधु मुस्कान गेस्टहाउस को कब्जे में लेने की कार्रवाई करते हुए छह कमरों में ताला लगा दिया। बृहस्पतिवार को गेस्टहाउस को पूरी तरह सील किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि सेबी के नियमों के उल्लंघन को लेकर गोल्डन फारेस्ट कंपनी का सर्वोच्च न्यायालय में वाद चल रहा था। बीते दिनों कोर्ट ने संबंधित कंपनी की देश भर में स्थित संपत्ति को सीज करने के आदेश दिए। नगर में भी इस कंपनी का एक गेस्टहाउस होने के कारण संबंधित आदेश डीएम कार्यालय भी पहुंचे।
विज्ञापन


बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, तहसीलदार बीएल लटवाल, सीओ एचीसी सती के नेतृत्व में टीम मधु मुस्कान गेस्टहाउस पहुंची। कंपनी ने इस गेस्टहाउस को किराए पर दिया हुआ है। प्रशासनिक टीम ने होटल के छह खाली कमरों में ताला लगाकर उसे कब्जे में ले लिया है। शेष लगभग छह कमरों में पर्यटक होने आदि व्यावहारिक कारणों के चलते गेस्टहाउस प्रबंधक को बृहस्पतिवार का समय दिया गया है। बृहस्पतिवार को होटल सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed