फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today mother Nanda Sunanda will be bid farewell with teary eyes

Nainital News: नम आंखों से आज मां नंदा सुनंदा को दी जाएगी विदाई

Fri, 05 Sep 2025 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 05 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Today mother Nanda Sunanda will be bid farewell with teary eyes
नैनीताल। श्री राम सेवक सभा की ओर से आयोजित श्री नंदा देवी महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार को नंदा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। आज डोले का नगर भ्रमण 12 बजे मां नयना देवी मंदिर से प्रारंभ होगा। इसके बाद मां को नम आंखों से विदाई दी जाएगी। इस दौरान कैलाश जोशी, राहुल जोशी, हीरा रावत, मंजू रौतेला आदि ने सहयोग किया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। दिन भर छोलिया दल के कलाकारों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सीधे प्रसारण में पर्यावरण, युवाओं का प्रोत्साहन, स्वास्थ्य, संस्कृति समेत कई विषयों पर चर्चा हुई। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, डॉ. रेखा त्रिवेदी, एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने नंदा राजजात पर जानकारी दी। देर शाम तेज सिंह के नेतृत्व में आयोजकों ने नौका के माध्यम से झील में दीपदान किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। तल्लीताल दर्शनघर पार्क में पंच आरती की गई।
विज्ञापन

पंच आरती में यह हुए शामिल
नैनीताल। पंच आरती में न्यायमूर्ति राजेश टंडन, न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, महाधिवक्ता सूर्यनारायण बाबुलकर, सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी विनीत तोमर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को व्हील चेयर दिए
मां नंदा देवी महोत्सव के मौके पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी के निर्देश पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से बहुउद्देश्यीय विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 11 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, छह को कान की मशीन, पांच को बैसाखी, आठ व्यक्तियों को वॉकिंग स्टीक और पांच लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट दी गई। वहां न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक महरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed