फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today milk is two liters liters expensive

आज से दूध दो रुपये लीटर महंगा

Sat, 01 Apr 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Sat, 01 Apr 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Today milk is two liters liters expensive
synthetic milk, mewat - फोटो : अमर उजाला

लालकुआं (नैनीताल)। गैस-बिजली के बढे़ दामों के बाद अब दूध के रेट बढ़ाकर आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी गई हैं। आंचल दूध शनिवार से दो रुपये बढ़ाते हुए 40 की जगह अब 42 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

विज्ञापन


साथ ही घी, मक्खन, पनीर व क्रीम के दामों में 50 रुपये प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी कर दी गई है। नैनीताल दुग्ध संघ प्रबंधन द्वारा 15 दिनों के भीतर दुग्ध पदार्थों के मूल्यों में बढ़ोतरी किए जाने को आम जनता में आक्रोश है। वही दुग्ध संघ मूल्य बढ़ाने की कोई ठोस वजह नहीं बता पा रहा है। उधर, दुग्ध उत्पादकों को एक रुपये प्रति लीटर अधिक दुग्ध मूल्य देकर थोड़ी राहत जरूर दी गई है। 
विज्ञापन


आंचल दूध से जुड़ी एजेंसियों के कारोबारी भी बार-बार हो रही मूल्य वृद्धि से नाराज दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बेवजह उपभोक्ताओं के तर्क वितर्क का सामना करना पड़ रहा है। उधर, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष संजय किरौला का कहना है कि फैट के दामों में देशभर में वृद्धि हुई है। काउ मिल्क अधिक होने से फैट में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नवीन दुम्का ने दुग्ध पदार्थों के दामों में की गई वृद्धि के संबंध में कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ व्यवसायिक संस्था है। दुग्ध नीतियों का पुनर्गठन जरूरी है। उत्पादकों को पूर्व में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के संबंध में विधायक दुम्का ने कहा कि यह राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही थी। दुग्ध मंत्री धनसिंह रावत से वार्ता कर हल निकला जाएगा।


लालकुआं (नैनीताल)। दुग्ध पदार्थों के दामों में 15 दिन के भीतर हुई 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से जहां उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ेगी वहीं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के मकसद से चलाई गई योजना के बंद हो जाने से दुग्ध उत्पादकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब तक प्रोत्साहन राशि के रुप में उत्पादकों को चार रुपए प्रति लीटर की दर से दी जा रही राशि से वंचित होना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed