फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today leave home after seeing the traffic plan

आज ट्रैफिक प्लान देखकर निकलें घर से

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Today leave home after seeing the traffic plan
भवाली (नैनीताल)। कैंची मंदिर में बुधवार को होने वाले कैंची मेले के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार की शाम पांच बजे से बुधवार रात तक भवाली-अल्मोड़ा हाइवे पर ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने मेले के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रूट डायवर्ट किया है।
विज्ञापन

आज इन रूटों पर रहेगा यातायात डायवर्ट
>> हल्द्वानी से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ जाने वाले भारी वाहन, प्राइवेट वाहन सुबह 5 बजे से खुटानी मोड़, पदमपुरी-पोखरा-कशियालेख-शीतला-मोना-ल्वेशाल होते हुए क्वारब से अल्मोड़ा की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

>> नैनीताल से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन और प्राइवेट वाहन भवाली रामगढ़ तिराहे से होते हुए मल्ला रामगढ़, नथुवाखान क्वारब से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

>> अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन, प्राईवेट वाहन क्वारब पुल से मोना-ल्वेशाल-शीतला-पदमपुरी होते हुए खुटानी बैंड से भीमताल की ओर जाएंगे।

>> रानीखेत से आने वाले भारी वाहन, यात्री वाहन खैरना पुल से क्वारब होते हुए मोना-ल्वेशाल-पदमपुरी से खुटानी बैंड से भीमताल की ओर जाएंगे।
>> भवाली की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन वन विभाग के बैरियर से आगे नहीं जाएंगे। इस बैरियर पर (टैक्सी, बस) शटल सेवा संचालित करेंगे।
>> भवाली की तरफ से कैंची धाम जाने वाली शटल सेवा वन विभाग के खंडहर पर सवारी उतारकर वापस भवाली को जाएंगे।6- खैरना से कैंची की ओर आने वाले शटल सेवा पनीराम ढाबे पर यात्रियों को उतारकर वापस जाएगी।
>> खैरना से कैंची धाम आने वाले दर्शनार्थी, यात्री वाहन, खैरना में पेट्रोल पंप के पास पार्क होंगे। वहां से पनिराम ढाबे तक शटल सेवा संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed