फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today is the last date for admission on the Samarth portal; registration will close tomorrow.

Nainital News: समर्थ पोर्टल पर प्रवेश की अंतिम तिथि आज, कल से बंद हो जाएगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 20 Jun 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for admission on the Samarth portal; registration will close tomorrow.
हल्द्वानी। एक प्रदेश-एक प्रवेश व्यवस्था के तहत राज्य के तीनों विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध सभी राजकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल से संचालित की जा रही है। एक मई से पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन शुरू हुए थे और अंतिम तिथि शनिवार 20 जून है। निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और प्राप्त आवेदनों का डाटा संबंधित विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को उपलब्ध हो जाएगा। उसी आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी। सीटों की उपलब्धता के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एमबीपीजी काॅलेज की प्रवेश समिति ने समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को पोर्टल पर प्रकाशित होने वाली मेरिट सूची, काउंसलिंग एवं प्रवेश संबंधी सूचनाओं का नियमित रूप से अवलोकन करने के लिए कहा है। प्रवेश प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने बताया कि कई विद्यार्थी केवल समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर स्वयं को प्रवेश के लिए पात्र मान लेते हैं जबकि वास्तविक प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया इसके बाद भी जारी रहती है। ऐसे में विद्यार्थियों को प्रवेश से संबंधित सभी चरणों को पूर्ण करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण या शुल्क जमा करने के बाद भी विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने इच्छित महाविद्यालय एवं विषय के लिए आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट किया है। डॉ. लोहनी ने बताया कि प्रवेश प्रकिया करीब 20 जुलाई के आसपास शुरू होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में कितनी सीटें
एमबीपीजी कॉलेज में सीटें बढ़ गई हैं। इस साल बीए में 3375, बीएससी गणित में 840, बीएससी बायो में 840 और बीकॉम में 1160 सीटें हैं। पिछले साल बीए में 3230, बीएससी गणित में 532, बायो में 457 और बीकॉम में 915 सीटें थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से अंतिम तिथि से पूर्व ही संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा जा चुका है। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है लेकिन सभी को प्रवेश मिल जाता है। शिक्षा से कोई वंचित नहीं किया जाता है। - डॉ. एनएस बनकोटी प्राचार्य एमबीपीजी काॅलेज हल्द्वानी
79 शिक्षकों ने नहीं संभाला कार्यभार, होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। उच्च शिक्षा निदेशालय में बड़े पैमाने पर हुए स्थानांतरणों के बाद 79 शिक्षकों ने निर्धारित समय सीमा तक नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। निदेशालय अब ऐसे शिक्षकों के खिलाफ की तैयारी कर रहा है। संयुक्त निदेशक आनंद सिंह उनियाल ने बताया कि इस वर्ष कुल 512 स्थानांतरण हुए थे। सभी स्थानांतरित प्रोफेसरों को 18 जून तक कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश थे। बृहस्पतिवार तक 79 शिक्षकों ने नए तैनाती स्थल पर पदभार नहीं संभाला। निदेशालय ने उन्हें शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा है। आदेशों का पालन न करने को अनुशासनहीनता माना जाएगा। उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
महिला डिग्री कॉलेज में तीन अहम विषयों के शिक्षकों का इंतजार

हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में तबादलों के बाद शिक्षकों की संख्या में कमी आ गई है। कॉलेज से विभिन्न विषयों के 17 शिक्षक स्थानांतरित होकर जा चुके हैं जबकि उनकी जगह अब तक केवल 12 शिक्षकों ने ही कार्यभार ग्रहण किया है। सबसे अधिक चिंता स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी, कॉमर्स और कैमिस्ट्री विषयों को लेकर है, जहां अभी तक कोई नया शिक्षक नहीं पहुंचा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं के कारण फिलहाल शिक्षण कार्य सीमित है लेकिन जुलाई से नए सत्र के साथ इन विषयों में नियमित कक्षाओं के संचालन को लेकर चिंता बनी हुई है। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने बताया कि तीन विषयों के लिए शिक्षक चाहिए।



महिला डिग्री कॉलेज में तीन अहम विषयों के शिक्षकों का इंतजार

हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज में तबादलों के बाद शिक्षकों की संख्या में कमी आ गई है। कॉलेज से विभिन्न विषयों के 17 शिक्षक स्थानांतरित होकर जा चुके हैं जबकि उनकी जगह अब तक केवल 12 शिक्षकों ने ही कार्यभार ग्रहण किया है। सबसे अधिक चिंता स्नातकोत्तर स्तर पर अंग्रेजी, कॉमर्स और कैमिस्ट्री विषयों को लेकर है, जहां अभी तक कोई नया शिक्षक नहीं पहुंचा है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षाओं के कारण फिलहाल शिक्षण कार्य सीमित है लेकिन जुलाई से नए सत्र के साथ इन विषयों में नियमित कक्षाओं के संचालन को लेकर चिंता बनी हुई है। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने बताया कि तीन विषयों के लिए शिक्षक चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed