फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   To avoid paying back the loan, he had killed his step brother in law in haldwani

Haldwani: कर्ज लौटाने से बचने के लिए की थी मुंहबोले जीजा की हत्या, डंडे से पीटकर मौत के घाय उतारा; गिरफ्तार

Wed, 18 Jun 2025 01:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Jun 2025 01:51 PM IST
सार

पुलिस ने भोगेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर मुंहबोले साले समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधार लिए 10 लाख रुपये देने से बचने के लिए आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर डंडे से पीटकर भोगेंद्र की हत्या कर दी।

विज्ञापन
To avoid paying back the loan, he had killed his step brother in law in haldwani
हल्द्वानी में गिरफ्तार तीनों हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने भोगेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर मुंहबोले साले समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधार लिए 10 लाख रुपये देने से बचने के लिए आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर डंडे से पीटकर भोगेंद्र की हत्या कर दी। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।सोमवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने घटना का खुलासा किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीती 12 जून को टांडा जंगल में गढ़मुक्तेश्वर, साहपुर हापुड़ निवासी भोंगेद्र सिंह का शव बरामद हुआ था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। भोगेंद्र वर्तमान में कृष्णा ग्रीन गंगापुर रोड रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर में परिवार के साथ रहते थे। पुत्र ने मोर्चरी में भोगेंद्र की शिनाख्त की थी। पुलिस को तहरीर सौंप हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


हत्या के खुलासे के लिए 13 जून को कोतवाल राजेश यादव के नेतृत्व में 10 पुलिसकर्मियों की टीम गठित की। पांच दिन के भीतर पुलिस ने तमाम सुराग जुटाए। पुलिस ने घटना में लिप्त भोगेंद्र के मुंहबोले साले वार्ड-37 बिठौरिया हरिपुर सील थाना मुखानी निवासी बालम सिंह बिष्ट,सालम कॉलोनी पनियाली निवासी हरीश सिंह नेगी व बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया को सोमवार को जुतियालखत्ता टांडा जंगल गूलरभोज रोड पर नादिया धाम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed