{"_id":"57869bb14f1c1b081b13ed10","slug":"timardar-and-corporation-personnel-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीमारदार और निगम कर्मियों ने की सफाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीमारदार और निगम कर्मियों ने की सफाई
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
एसटीएच की सफाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल कर्मियों की हड़ताल से सुशीला तिवारी अस्पताल में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाई व्यवस्था न होने के कारण सर्जरी और गायनी में आपरेशन भी कम हो रहे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर आयुक्त ने टीम के साथ और तीमारदारों ने अस्पताल में सफाई की।
नियमितीकरण और एक कर्मचारी की बहाली को लेकर उपनल कर्मी पिछले 16 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। कुछ कर्मियों के लौटने से व्यवस्था ठीक हो गई थी मगर सोमवार दोपहर से सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सफाई को लेकर हो रही अव्यवस्था के चलते राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सीपी भैसोड़ा ने जिलाधिकारी दीपक रावत से सहयोग मांगा था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त हरबीर सिंह बुधवार को 15 सफाई कर्मियों के साथ पहुंचे और ओटी, वार्ड, आईसीयू में सफाई कराई। एसटीएच में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने भी सफाई का मोर्चा संभाला। सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी बाहर से बुलाए गए थे। बृहस्पतिवार को भी एसटीएच में सफाई कराई जाएगी। मरीजों को पर्चा बनवाने में समस्या का सामना करना पड़ा। काफी देर लाइन में खड़े होने के बाद पर्चे बनने शुरू हुए। वार्डों और आईसीयू में भर्ती मरीजों की दवा नहीं पहुंच पा रही है। गायनी और सर्जरी विभाग में आपरेशन की संख्या कम हुई है।