फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Till now, two and a half crore rupees have been spent on the corona test in the state

प्रदेश में कोरोना टेस्ट पर अब तक सवा दो करोड़ रुपये खर्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Till now, two and a half crore rupees have been spent on the corona test in the state
प्रतीकात्मक।
मनोज भट्ट, हल्द्वानी। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ सरकार के कोरोना खर्च का मीटर भी तेजी से घूम रहा है। राज्य सरकार प्रति व्यक्ति कोरना जांच पर करीब 2500 रुपये खर्च कर रही है। 11 मई तक प्रदेश की दो सरकारी लैब में 9299 सैंपल जांच के लिए पहुंच चुके हैं। इस आधार पर कुल खर्च जोड़ा जाए तो यह रकम करीब सवा दो करोड़ के आसपास बनती है। इसके अलावा एक प्राइवेट लैब में 686 सैंपल की जांच हो चुकी हैं। इनका खर्च अलग है। उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ने के साथ सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों से समझें कोरोना से जुड़े खास फैक्ट
9299 सैंपलों की कोरोना जांच प्रदेश की सरकारी लैब में हुई 11 मई तक
14183 पहुंची होम क्वारंटीन लोगों की संख्या उत्तराखंड में
2846 व्यक्ति फैसिलिटी क्वारंटीन पूरे प्रदेश में किए गए
01 नया इलाका कंटेनमेंट जोन ऊधमसिंह नगर में जुड़ा
95 फीसदी अनुमानित आंकड़ा कुल संक्रमित मरीजों में पुरुषों का
जिलों से भेजे गए कुल सैंपल
जिला सैंपल कुल मरीज
अल्मोड़ा 116 1
चमोली 33 0
देहरादून 4038 34
हरिद्वार 1492 8
नैनीताल 1203 11
पौड़ी 106 1
पिथौरागढ़ 28 0
रुद्रप्रयाग 41 0
टिहरी 41 0
यूएस नगर 1805 13
उत्तरकाशी 240 1
चंपावत 61 0
बागेश्वर 25 0
पूरे प्रदेश के जिलों से कोरोना मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मरीज भी लगातार ठीक हो रहे हैं। प्रति व्यक्ति कोरोना टेस्ट में करीब 2500 रुपये का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन

-युगल किशोर पंत, अपर सचिव स्वास्थ्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed