फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tigress Rani, who was the pride of Nainital Zoo for 15 years, dies

Nainital News: 15 साल नैनीताल जू की शान रही बाघिन रानी की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tigress Rani, who was the pride of Nainital Zoo for 15 years, dies
नैनीताल। 15 वर्षों से नैनीताल जू की शान रही बाघिन रानी अब नहीं रही। जू प्रबंधन की ओर से पोस्टमार्टम कर पूरे सम्मान के साथ रानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

नैनीताल जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में वर्तमान में चार बाघ-बाघिन थे। इसमें जू की सबसे उम्रदराज रानी (मादा बाघ) लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। 15 वर्षों से जू में रह रही रानी वहां के स्टाफ को भी भली भांति पहचानती थी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी रानी इन दिनों कमजोर हो चली थी।
विज्ञापन

रानी की उम्र बढ़ने के साथ नजर और दांत कमजोर हो गए थे। इसके चलते विभाग रानी की खूब देखभाल कर रहा था। उम्र के अंतिम पड़ाव में रानी ने बुधवार शाम जू में ही दम तोड़ दिया। जू के वन क्षेत्राधिकारी आनंद राम टम्टा ने बताया कि रानी की मौत से पूरा जू प्रबंधन शोक में है। बाघिन का फोटो जू में डिस्प्ले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed