{"_id":"d9df4950ce85af93294bcbd3617c0780","slug":"tigress-found-dead-in-kota-range-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोटा रेंज में मृत मिली बाघिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा रेंज में मृत मिली बाघिन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रामनगर) नैनीताल
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज में डेढ़ वर्षीय मादा बाघिन का शव मिलने से वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। देर शाम विभाग ने बाघिन का पोस्टमार्टम कराकर शव जला दिया।
विज्ञापन
डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया कि कोटा रेंज के तिमली बीट कक्ष संख्या-4 में गश्त के दौरान वनकर्मियों ने मृत बाघिन को देखा। उन्होंने इसकी सूचना फोन से अधिकारियों को दी। सूचना पर अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बाघिन के दांत, खाल, नाखून और मूंछ के बाल सुरक्षित मिले। उन्होंने बताया कि मृत बाघिन का पोस्टमार्टम निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार दो राजपत्रित अधिकारियों, ग्रामीणों, स्वयंसेवियों की उपस्थिति में डा. दुष्यंत शर्मा, योगेश अग्रवाल ने किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मौके पर ही जला दिया गया।
विज्ञापन
डीएफओ ने बताया कि मृत बाघिन की मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए बिसरा आरवीआई देहरादून भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी कोटा रेंज रमेश चंद्र जोशी, वन क्षेत्राधिकारी कोसी रेंज आनंद सिंह रावत, उप प्रभागीय रामनगर गणेश चंद्र जोशी, सहायक परियोजना अधिकारी डब्ल्यूडब्ल्ूयएफ मोहन बधानी भी मौजूद रहे।