{"_id":"69daa716af9d74c93c0d811a","slug":"tigress-dies-during-treatment-at-ramnagar-rescue-centre-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-5574-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर रेस्क्यू सेंटर में इलाज के बीच बाघिन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर रेस्क्यू सेंटर में इलाज के बीच बाघिन की मौत
Sun, 12 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर में उपचाराधीन बाघिन की मौत हो गई। बाघिन आपसी संघर्ष में घायल हो गई थी। बताया जा रहा है कि इंफेक्शन के चलते बाघिन की मौत हुई है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि 15 दिन पूर्व छोई क्षेत्र से घायल अवस्था में बाघिन को रेस्क्यू किया था। बाघिन का रेस्क्यू सेंटर में उपचार किया जा रहा था। बताया कि बाघिन आपसी संघर्ष में बुरी तरह घायल थी। इसके चलते उपचार के दौरान इंफेक्शन के चलते उसकी मौत हो गई। बताया कि पोस्टमार्टम कर शव को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन