फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   tigress died in mutual conflict

आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
tigress died in mutual conflict
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज में एक बाघिन की आपसी संघर्ष में मौत हो गई। बाघिन का शव वन कर्मियों को चूनाखान स्थित एक नहर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। बाघिन की मौत से वन कर्मियों में हड़कंप मच गया और बाघिन के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद नष्ट कर दिया। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव और बन्नाखेड़ा रेंज में दो दिन में दो बाघिन की मौत हो चुकी है, जबकि एक तेंदुए की सड़क हादसे में जान जा चुकी है।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के चूनाखान स्थित पश्चिमी चांदनी बीट पर मंगलवार की दोपहर में नहर के पार झाड़ियों में बाघिन का शव पड़ा मिला। बाघिन की मौत की सूचना वन कर्मियों ने आला अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेंजर संतोष पंत और अन्य वन कर्मियों ने बाघिन के शव को कब्जे में लिया। बैलपड़ाव रेंजर ने बताया कि बाघिन के शरीर पर चोट के काफी निशान थे, जिससे साफ है कि आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है। रेंजर के अनुसार आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय बाघों के बीच लड़ाई हुई थी, क्योंकि रात भर दहाड़ों की आवाजें आ रही थीं।
विज्ञापन

डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बाघिन की उम्र पांच से छह वर्ष के बीच है। उसके सभी अंग सुरक्षित है, आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट किया गया है। बता दें कि सोमवार को भी बन्नाखेड़ा रेंज में एक बाघिन का शव मिला था। वहीं रविवार को छोई में सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed