{"_id":"91e7ddef496423d9b85ee3a79dae3c72","slug":"tight-young-man-jumped-in-front-of-the-train-from-the-disease-leg-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक ट्रेन के आगे कूदा, टांग कटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक ट्रेन के आगे कूदा, टांग कटी
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:17 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग आकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की एक टांग कट गई। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टरों ने उसे काशीपुर रेफर कर दिया।
बुधवार शाम करीब पांच बजे मोहल्ला खताड़ी निवासी मो. अमीन पुत्र मो. मोसमीन ने शिवलालपुर क्रासिंग के पास रामनगर से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55314 के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी एक टांग कट गई। युवक को काशीपुर रेफर किया गया है। इधर, स्टेशन मास्टर रामसुख ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।