फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger Safari to be cleared

टाइगर सफारी बनने का रास्ता साफ

Fri, 04 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रामनगर। Updated Fri, 04 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन

अब कार्बेट पार्क में बाघ देखने के लिए किस्मत के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही कार्बेट टाइगर रिजर्व में टाइगर सफारी बनाई जाएगी। इससे पर्यटकों को पार्क से निराश होकर नहीं लौटना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसके लिए अब केवल स्थलीय निरीक्षण होना बाकी है। निरीक्षण में स्थान पास होते ही टाइगर सफारी को हरी झंडी मिलने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

कार्बेट पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने बताया कि टाइगर सफारी सीटीआर के दक्षिण पश्चिम सीमा के पाखरों में 200 हेक्टेयर पर बनाया जाएगा।

 इसमें पूरे प्रदेश से घायल बाघों के इलाज के साथ-साथ ऐसे बाघ जो आबादी में घुस जाते हैं, उन्हें भी रखा जाएगा। इसमें लगभग 20 बाघों के रहने की व्यवस्था होगी, लेकिन डीपीआर के समय यह संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन


 इसमें रेस्क्यू सेंटर के साथ ही पूरी चिकित्सा व्यवस्था की जाएगी। यहां बाघ चिड़ियाघर की तरह न रहकर खुले बाड़े में जंगल की ही आबोहवा में रहेंगे।

इसमें पर्यटक विभाग की बंद गाड़ियों में जाकर बाघों के नजदीकी से दर्शन कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए सालभर खुला रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed