फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger's death from being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से बाघ की मौत

Mon, 07 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Mon, 07 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tiger's death from being hit by train
बाघ - फोटो : अमर उजाला
नगर से छह किमी दूर काशीपुर रेलवे ट्रैक पर रविवार तड़के ट्रेन की चपेट में आकर आठ माह के बाघ की मौत हो गई। प्रभागीय वनाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बाघ के शव का पंचनामा कराया। हल्द्वानी पशु चिकित्सालय के डॉक्टरों ने बाघ का पोस्टमार्टम किया। 
विज्ञापन



रविवार तड़के काशीपुर से लालकुआं आने वाली ट्रेन (55316) गूलरभोज से आगे लालकुआं स्टेशन से महज छह किमी की दूरी पर थी कि अचानक रेलवे ट्रैक को पार करते वक्त आठ माह का बाघ इंजन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी वन विभाग के वाचर संपूर्णानंद ने वनाधिकारियों को दी। सूचना पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संनातन और वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने हल्द्वानी पशु अस्पताल से डा. डीसी जोशी और डा. पूजा को सूचित कर बाघ के शव का पंचनामा कराया। बाघ के शव को टांडा रेंज के कार्यालय पहुंचाकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया, इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृत बाघ की उम्र आठ माह है। संभवत: वह रेलवे ट्रक पार कर समय ट्रेन की चपेट में आ गया, इससे उसका जबड़ा टूट गया और मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed