फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger killed daughter and father's dreams died in bhimtal, nainital hindi news

छलका दर्द: बाघ ने बेटी को मारा...मर गए पिता के सपने, बोले- देहरादून से घर नहीं आती तो बच जाती निकिता की जान

Wed, 20 Dec 2023 04:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो हरीश चंद्र पांडे, संवाद
हरीश चंद्र पांडे, संवाद Updated Wed, 20 Dec 2023 04:07 PM IST
सार

भीमताल में बेटी निकिता की मौत पर हर किसी के आंखों में आंसू हैं और वन विभाग के प्रति गुस्सा भी। बेटी के पिता विपिन चंद्र रो रहे थे। अधिकारियों को कोस रहे थे। कह रहे थे आज आंगन में जितनी भीड़ जुटी है उसकी कल्पना उन्होंने बेटी की शादी के लिए की थी। 

विज्ञापन
Tiger killed daughter and father's dreams died in bhimtal, nainital hindi news
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमताल में एक जवान बेटी जो खुद घर से सैकड़ों किमी दूर रहकर न सिर्फ अपने बल्कि पिता के सपनों को साकार करने में जुटी थी उसे नरभक्षी ने शिकार बना दिया। एक परिवार की उम्मीदें टूट गईं। बेटी की मेहनत और जुनून खत्म हो गई। पिता के सपने पलभर में बिखर गए। अपने संघर्ष से मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता का हाथ बंटाने वाली बिटिया परिवार को रोता छोड़ गई। परिवार के हिस्से अब संवदेना के सिवाय और कुछ नहीं है।

विज्ञापन


भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक ताड़ा के विपिन चंद्र शर्मा के घर मंगलवार को लोगों का जमघट लगा था। बेटी निकिता की मौत पर हर किसी के आंखों में आंसू थे और वन विभाग के प्रति गुस्सा भी। विपिन चंद्र रो रहे थे। अधिकारियों को कोस रहे थे। कह रहे थे आज आंगन में जितनी भीड़ जुटी है उसकी कल्पना उन्होंने बेटी की शादी के लिए की थी। क्या यही दिन देखना था। जिस बेटी को उन्होंने मेहनत-मजदूरी कर पाला, पढ़ाया लिखाया आज वह नरभक्षी की शिकार बन गई।

विज्ञापन


विपिन चंद्र के अनुसार उनके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी देहरादून में जॉब करती हैं। निकिता दूसरे नंबर की थी। वह भी देहरादून में ही जॉब कर रही थी। बेटा हल्द्वानी से होटल मैनेजमेंट कर रहा है। गांव में ही नया मकान बनाने के लिए निकिता को घर बुलाया गया था। बेटी को नहीं बुलाया होता तो शायद वह जिंदा होती। मां इंदिरा देवी भी बदहवास थीं। वह बेटी के शव से लिपटकर दहाड़े मार रही थीं। कोई मेरी बेटी को वापस ले आओ..कुछ बोलो बेटी... यही शब्द बार-बार दोहरा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदूक दे दो नरभक्षी को खत्म कर दूंगा
विपिन चंद्र ने वहां मौजूद वन विभाग और पुलिस के अधिकारियों से कहा कि उन्हें बंदूक दे दो वह अपने हाथों से उस नरभक्षी को खत्म कर देंगे जिसने उनकी बेटी को मार दिया है, जिससे नरभक्षी फिर किसी की बेटी को न मार सके।


पिता का गुस्सा
विपिन चंद्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने तीन महीने पहले और सोमवार को भी क्षेत्र में बाघ दिखने की सूचना वन विभाग को दी थी लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। विभाग की लापरवाही से बेटी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उन्हें मुआवजा नहीं, उनकी बेटी दिला दो। उन्होंने वन विभाग पर ड्रोन उड़ाने तक सीमित रहने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed