फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger attacks two bike riding youth in ramnagar

सड़क पर खूंखार टाइगर का आतंक: बाइक सवार युवकों पर झपटा, दो जांबाजों ने ऐसे बचाई जान

Sat, 16 Dec 2023 02:55 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 16 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

रामनगर के हाथीडगर क्षेत्र में बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Tiger attacks two bike riding youth in ramnagar
बाघ का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आम पोखरा रेंज के अंतर्गत हाथीडगर क्षेत्र में हिंसक बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया है। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में बाघ ने हमले की एक और घटना को अंजाम दिया है। हाथीडगर में वन चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों पर बाघ ने झपट्टा मारा है। इस हमले में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए हैं। चंद्रनगर मालधन के रहने वाले धर्मेश और जितेंद्र प्रसाद पर बाघ ने हमला किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धर्मेश बाइक चला रहा था जबकि जितेंद्र प्रसाद उसके पीछे बाइक में बैठा हुआ था। अचानक सड़क पर आए बाघ ने झपट्टा मारकर नीचे गिरा दिया। पीछे से धर्मेश का भाई दूसरी बाइक से आ रहा था, उसने शोर मचाया तब कहीं जाकर बाघ वहां से भागा। घायल धर्मेश और जितेन्द्र प्रसाद को संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आप पोखरा रेंज के रेंज अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed