{"_id":"6afd836d8b5fa2489e018ece","slug":"tiger-attacks-couple-on-their-bike-while-they-were-going-to-collect-grass-in-ramnagar-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने जा रहे दंपती की बाइक पर बाघ ने किया हमला: महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटा; पति ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने जा रहे दंपती की बाइक पर बाघ ने किया हमला: महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटा; पति ने बचाई जान
Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:22 PM IST
सार
रामनगर के कोसी रेंज में घास लेने जा रहे दंपती की बाइक पर बाघ ने हमला किया और महिला को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटने लगा। पति के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर भाग गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बाघ के हमले में महिला घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज स्थित ग्रासलैंड की ओर घास लेने जा रहे दंपत्ति की बाइक पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बाइक सवार दंपति गिर गए, इसके बाद बाघ ने महिला के हाथ को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर घसीटना शुरू कर दिया। पत्नी को बाघ के चंगुल में फंसा देख पति ने शोर मचाया इसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए सरकारी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार टेड़ा निवासी 50 वर्षीय बबली देवी पत्नी दर्शन सिंह बुधवार सुबह अपने पति के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जा रही थीं। ग्रासलैंड क्षेत्र में अचानक बाघ ने उनकी चलती बाइक पर हमला कर दिया। हमले से दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद बाघ बबली देवी को जंगल की ओर खींचने लगा। इसी बीच पति ने हो हल्ला हो कर शोर मचाया। इसके बाद बाघ महिला को छोड़कर जंगल में भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पर्यटकों की जिप्सी से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि घायल महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। लोगों को घटनास्थल के आसपास अकेले नहीं आने को कहा गया है। बताया कि महिला की पीठ में पंजों के निशान लगे हैं।
विज्ञापन
