फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger attacks bull on HH 309, video goes viral

Nainital News: एचएच 309 पर बाघ ने सांड़ पर किया हमला, वीडियो वायरल

Fri, 12 Apr 2024 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 12 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacks bull on HH 309, video goes viral
 ढिकुली में हाईवे किनारे जंगल में बाघ ने सांड़ पर किया हमला
रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर स्थित ढिकुली में सड़क किनारे सुबह के समय एक बाघ ने सांड़ पर हमला कर दिया। जिससे हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। ऐसे में किसी तरह सांड़ ने भागकर अपनी जान बचाई। दोनों की लड़ाई का वीडियोे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नेशनल हाईवे 309 पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:50 बजे ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट के सामने जंगल किनारे एक सांड पर बाघ ने हमला कर दिया। इसबीच मौका मिलते ही सांड़ मौके से भाग गया। वहीं बाघ भी जंगल की ओर चला गया। वहीं हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों का वीडियो बनाया और लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर कॉर्बेट पार्क के वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने को कहा। कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि जंगल के आसपास बाघ शिकार करने के लिए हमला करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed