फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger attacked the man in ramnagar

Ramnagar Tiger Attack: बाघ ने युवक पर किया हमला, पीठ पर नाखून और दांत के निशान; शोर मचाने पर भागा

Sat, 12 Apr 2025 04:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Apr 2025 04:25 PM IST
सार

रामनगर रेंज के करायलपुरी गांव के बाहर बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Tiger attacked the man in ramnagar
बाघ ने युवक पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के करायलपुरी गांव के बाहर बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसका रामनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


यशपाल सिंह (45) पुत्र प्यारा सिंह करायलपुरी गांव का रहने वाला है। युवक ने बताया कि शनिवार सुबह वह बदेशा स्टोन क्रेशर पर ट्रैक्टर छोड़कर पैदल ही अपने गांव लौट रहा था। जब वह गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर था तभी जंगल से निकले बाघ ने उसपर पीछे से हमला कर दिया। हमला होते ही युवक ने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बाघ युवक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बाघ ने युवक के पीठ पर दांत और नाखून के निशान लगाए हैं। ग्रामीणों ने घायल को रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक का उपचार किया गया। युवक की हालत ठीक है।
विज्ञापन


दूसरी ओर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी ने बताया कि युवक पर बाघ ने हमला किया है या तेंदुए ने इसकी जांच की जा रही है। उसे क्षेत्र में बाघ की मूवमेंट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed