{"_id":"57d464624f1c1bbc61318451","slug":"tickets-on-the-black-market-entirely-curtailed-roy","type":"story","status":"publish","title_hn":" टिकट ब्लैक मार्केटिंग पर पूरी तरह रोक लगे : राय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट ब्लैक मार्केटिंग पर पूरी तरह रोक लगे : राय
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 11 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं मुख्य उप महाप्रबंधक सतर्कता पीएन राय ने शनिवार को लालकुआं स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले दिनों रेलवे आरक्षण कार्यालय से तत्काल टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के मामलों को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को प्री-वॉच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक राय शनिवार सुबह बाघ एक्सप्रेस से काठगोदाम पहुंचे। वहां सड़क मार्ग से लालकुआं जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे आरक्षण कार्यालय (पीआरएस) पहुंचकर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
राय ने रेल टिकट की ब्लैक मार्केटिंग को खत्म करने के लिए इस कार्य में बाधक बनने वाले संदिग्ध रेल कर्मियों की हरकतों पर प्री-वॉच किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एटीवीएम मशीन की जानकारी अधिक से अधिक रेल यात्रियों को दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद रेल अधिकारियों के साथ नव निर्मित पिट लाइन, रिटायरिंग रूम, रेलवे यार्ड के साथ स्टेशन विस्तारीकरण योजना के अलावा अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य मंडल इंजीनियर अरुण कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर गौरव सिंह समेत अन्य मंडल रेल अधिकारी थे।