फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three youths died due to suffocation due to coal gas in Nainital

Nainital News: नैनीताल में कोयलों की गैस से दम घुटने से तीन युवकों की मौत

Wed, 31 Jan 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 31 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Three youths died due to suffocation due to coal gas in Nainital
नैनीताल। यूपी से मजदूरी करने नैनीताल आए तीन मजदूरों की कोयले की गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी नैनीताल पहुंच गए। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बदायूं निवासी अवनेश (24) पुत्र शियाराम, राजकुमार (21) पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सराय रायपुट्टी थाना बिनावर बदायूं और मुनेंद्र (21) पुत्र पप्पू श्रीवास्तव निवासी निजामगंज तिलहर शहजहांपुर कुछ दिन पहले यहां हाईकोर्ट के पास मजदूरी करने आए। वे यहां एक ही कमरे में रह रहे थे। रविवार रात ठंड से बचने के लिए उन्होंने कमरे के भीतर तसले में कोयले जलाए और खिड़की-दरवाजे बंद कर सो गए। सोमवार सुबह मजदूरों के परिजनों ने उनसे संपर्क करने के लिए कई बार फोन किए लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इससे परेशान परिजनों ने हल्द्वानी में रह रहे मजदूरों के ठेकेदार को फोन किया। इसके बाद तीनों ने ठेकेदार का फोन भी नहीं उठाया। इससे ठेकेदार भी घबरा गया और रात में ही हल्द्वानी से नैनीताल पहुंच गया। देर रात 12 बजे ठेकेदार कमरे में पंहुचा जो अंदर से बंद था। इस पर ठेकेदार ने खिड़की का कांच तोड़ कमरे में प्रवेश किया। कमरे में तसले में कोयले रखे थे और तीनों मजदूर बेहोश पड़े थे। आननफानन ठेकेदार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बेहोशी की हालत में ही तीनों मजदूरों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बदायूं निवासी राजकुमार (21) और अवनेश (24) को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर मुनेंद्र (21) को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर बाद मुनेंद्र ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. हाशिम अंसारी ने कोयले की गैस के कारण दम घुटने से तीनों मजदूरों की मौत की आशंका है। कहा कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल पाएगा। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि दोपहर बाद मृतकों के परिजन भी नैनीताल पहुंच गए। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीनों में जीजा साले और चचेरे भाई का रिश्ता था

नैनीताल। नैनीताल में सोमवार की आधी रात जिन तीन मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई उनमें जीजा साले और चचरे भाई का रिश्ता था। परिजनों के मुताबिक राजकुमार और अवनेश चचेरे भाई थे जबकि मुनेंद्र अवनेश का साला था। परिजनों ने बताया कि इन सभी से उनकी रविवार शाम आखिरी बार बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed