फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three tourists die after their car falls into a ditch in Niglat Bhowali

Uttarakhand: कैंची धाम जा रहे सैलानियों की कार नदी में गिरी, तीन की मौत, छह घायल

Thu, 18 Dec 2025 10:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भवाली
अमर उजाला नेटवर्क, भवाली Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:36 AM IST
सार

पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भी स्कॉर्पियो अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

विज्ञापन
Three tourists die after their car falls into a ditch in Niglat Bhowali
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

बरेली के पीलीभीत से बृहस्पतिवार सुबह कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही सैलानियों की स्कॉर्पियो कार भवाली में अनियंत्रित होकर पीछे की ओर आते हुए शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में तीन सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस, एसडीआएफ, फायर विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से रेस्क्यू किया।

भवाली सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित करने के साथ घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर कर दिया। कार में सवार में सभी लोग रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में घायल ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरफोर्स पीलीभीत रोड इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय पटेल (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पत्नी राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएचसी के डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी ने दम तोड़ दिया था। शेष छह घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। एसटीएच में पांच घायलों का इलाज चल रहा है। राहुल पटेल को मामूली चोट के कारण भर्ती नहीं किया गया है। वाहन करन चला रहा था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed