{"_id":"65946ed86b61bd2c5404c180","slug":"three-students-got-injured-in-fight-over-cake-being-applied-on-girls-face-nainital-news-c-238-1-shld1020-2053-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्रा के चेहरे पर केक लगाने को लेकर मारपीट, तीन छात्रों के सिर फूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्रा के चेहरे पर केक लगाने को लेकर मारपीट, तीन छात्रों के सिर फूटे
Wed, 03 Jan 2024 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पॉलिटेक्निक कॉलेज में जन्मदिन मनाने के दौरान छात्रा के चेहरे में केक लगाने को लेकर मंगलवार को दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। मारपीट में तीन छात्रों के सिर फूट गए। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के बाद छात्रों को छुट्टी दे दी है।
नैनीताल पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को छात्रा के जन्मदिन पर छात्र ने केक उसके गाल पर केक लगाया तो दूसरे छात्र ने आपत्ति जताई। इस पर छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर छात्रों के दो गुट बन गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान तीन युवकों के सिर में गंभीर चोट लग गई। चोटिल युवकों को उनके साथियों ने बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। इसके बाद चोटिल छात्र परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में पुलिस ने दोनों गुटों के तीन छात्रों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। इधर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य एएस बिष्ट ने बताया कि युवकों व उनके परिजनों को साफ चेतावनी दी गई है कि भविष्य में मारपीट करने पर उन्हें कॉलेज से निष्कासित कर दिया जाएगा।