{"_id":"6ae39e8ae8f41f85600ef86d","slug":"department-swings-into-action-ahead-of-the-festive-season-collects-samples-of-momos-and-sweets-nainital-news-c-238-1-shld1023-131981-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: त्योहार से पहले जागा विभाग... मोमोज और मिठाई के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: त्योहार से पहले जागा विभाग... मोमोज और मिठाई के नमूने लिए
Fri, 30 Oct 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे और लापरवाही बरतने वालों को नोटिस थमाया।
डिप्टी कमिश्नर एके फुलेरिया ने बताया कि टीम ने नैनीताल के चार्ट बाजार स्थित हार्ट रॉक से मैदा, सोनम मोमोज से मोमोज के नमूने एकत्र किए। साथ ही नमन स्वीट्स से मिठाई का सैंपल लिया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान क्रेजी चाइनीज हट में गंदगी मिली जिस पर टीम ने दुकान के मालिक दीप चंद्र के नाम पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, एएस रावत मौजूद रहे।
इधर, रामनगर के शंकरपुर, गूलरघट्टी, पूछड़ी और खताड़ी में खील-बताशे बनाने वाले प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि विभाग ने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों में मिलावट नहीं करने, पैक्ड सामग्री पर निर्माण व समाप्ति तिथि और बैच नंबर अंकित रखने के निर्देश दिए हैं।