फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Orange alert in Nainital for October 30; officials instructed to remain on alert mode.

Nainital News: नैनीताल में 30 अक्तूबर को ऑरेंज अलर्ट, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Orange alert in Nainital for October 30; officials instructed to remain on alert mode.
नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को नैनीताल जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े इंतजामों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे अपने मोबाइल फोन चालू रखें और संबंधित कार्मिकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही तैनात रहने के लिए कहें। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम से संबंधित परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने जनपदवासियों से मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी। साथ ही मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने और अनावश्यक जोखिम नहीं लेने को कहा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed