फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three sisters were attacked after their parents were left half dead

Nainital News: मां-बाप को अधमरा कर तीन बहनों पर किया हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three sisters were attacked after their parents were left half dead
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के चीनपुर इलाके की शिवा कॉलोनी में एक बेटे ने अपने मां-बाप पर ही हमला कर दिया। उन्हें अधमरा कर उसने तीन बहनों को भी पीटा। विवाहित एक बहन ने ढाई साल की अपनी बच्ची के साथ भागकर जान बचाई। पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसके नाबालिग भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पेशे से मजदूर एक व्यक्ति कुछ ही दिन पहले शिवा कॉलोनी के मकान में किराये पर रहना आए हैं। उनके साथ पत्नी, नाबालिग बेटा और तीन बेटियां भी रहती हैं। बीते दिनों उनकी विवाहिता बेटी भी ढाई साल के बच्चे के साथ आई थी। पुलिस ने बताया कि मजदूर का बेटा नशे का आदी है और आए दिन परिवार के साथ मारपीट करता है। उसने 19 मार्च की रात साढ़े आठ बजे पिता को जमकर पीट दिया। मां बचाने आई तो उन्हें भी मारा। फिर 13 साल की बहन को भी नहीं छोड़ा। आंखों से दिव्यांग बहन ने बीचबचाव किया तो उसे भी धकेल दिया। विवाहित बहन को दौड़ाया तो उसने भागकर जान बचाई। घायलों को एसटीएच में दाखिल कराया गया। यहां बाकी को तो इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि मजदूर का इलाज जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed