फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three players of the district will leave for Jordan today to play the Asian Ju-Jitsu Championship

Nainital News: एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप खेलने आज जॉर्डन रवाना होंगे जिले के तीन खिलाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Three players of the district will leave for Jordan today to play the Asian Ju-Jitsu Championship
हल्द्वानी। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में आयोजित होने वाली नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में नैनीताल जिले के तीन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 22 मई से 26 मई तक होने वाली चैंपियशिप में नव्या पांडे, ममता उपाध्याय व वैभव सिंह पडियार खेलप्रेमियों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव व कोच विनय कुमार जोशी ने बताया कि खिलाड़ी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश के साथ ही उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। भारतीय जु-जित्सू टीम बुधवार सुबह हेड कोच विनय कुमार जोशी, महासचिव अमित अरोरा, कोच अमरजीत सिंह के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से अम्मान के लिए रवाना होगी। चैंपियनशिप में 27 देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। टीम में उत्तराखंड के नौ खिलाड़ियों समेत देशभर से 35 खिलाड़ी होंगे। जिले से तीन खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, उप जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, त्रिलोक सिंह जीना, ललित कर्नाटक, सतीश जोशी, ऋषिपाल भारती समेत खेलप्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed