फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three out of six accused died in Malik garden case in haldwani

Haldwani: मलिक के बगीचा मामले में छह में से तीन आरोपियों की मौत, दस्तावेजों में ही उलझ गई पुलिस की जांच

Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी
माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Apr 2024 11:24 PM IST
सार

हल्द्वानी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की ओर से छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनमें से तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पुलिस की जांच दस्तावेजों में ही अटककर रह गई है।

विज्ञापन
Three out of six accused died in Malik garden case in haldwani
मलिक के बगीचे की नजूल जमीन - फोटो : HALDWANI

विस्तार

हल्द्वानी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट की ओर से छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे में से तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है। एक की हालत नाजुक है, जबकि शेष दो आरोपी साफिया और अब्दुल मलिक जेल में हैं। ऐसे में पुलिस की जांच दस्तावेजों में ही अटककर रह गई है।

विज्ञापन


बता दें कि, मलिक के बगीचे की नजूल जमीन खरीद-फरोख्त मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायती पत्र सौंपा था। कहा था कि साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक, अब्दुल मलिक निवासी अब्दुला बिल्डिंग लाइन नंबर आठ, अख्तरी बेगम पत्नी नन्हें खां, नबी रजा खां निवासी हल्द्वानी, गौस रजा खां निवासी लाइन नंबर 17 आजाद नगर हल्द्वानी और अब्दुल लतीफ निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) ने कूटरचित प्रार्थना पत्र दिए। साथ ही इन्होंने मरे हुए व्यक्ति का शपथपत्र देकर राजकीय जमीन (मलिक का बगीचा) हड़पने, खुर्द-बुर्द करने, बेचने का आपराधिक षडयंत्र किया।
विज्ञापन


सरकारी विभागों और कोर्ट में मरे हुए व्यक्ति के नाम से झूठे शपथपत्र दिए। मरे हुए व्यक्ति के नाम से कोर्ट में रिट डाली गई, पुलिस ने तहरीर के आधार पर साफिया मलिक, अब्दुल मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नबी रजा खां, अख्तरी बेग और अब्दुल लतीफ की मौत हो चुकी है। गौस रजा खां की उम्र 82 वर्ष है। दिल्ली के अस्पताल में वह वेंटिलेटर में भर्ती थे। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताते हुए घर भेज दिया है। वह भी अंतिम सांसें गिन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस की जांच अब्दुल मलिक, साफिया मलिक और दस्तावेजों पर आकर टिक गई है। पुलिस जल्द साफिया मलिक से इस बारे में पूछताछ कर सकती है। कोतवाल उमेश मलिक के बताया कि जांच अब दो आरोपियों और दस्तावेजों पर टिकी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed