फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three hours of uproar over the repair of a religious place in kaladhungi haldwani

हल्द्वानी में बवाल: धार्मिक स्थल की मरम्मत पर तीन घंटे हंगामा, दो पक्ष आमने-सामने आए; आलाधिकारी मौके पर पहुंचे

Fri, 26 Jul 2024 01:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सड़़क किनारे समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की मरम्मत पर हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क गए। उन्होंने प्रशासन पर समुदाय विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Three hours of uproar over the repair of a religious place in kaladhungi haldwani
धार्मिक स्थल की मरम्मत पर तीन घंटे हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में सड़़क किनारे समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल की मरम्मत पर हिंदूवादी संगठन के लोग भड़क गए। उन्होंने प्रशासन पर समुदाय विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदूवादी संगठनों से वार्ता कर मौके पर यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए।

काठगोदाम नरीमन चौराहे से रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान रेलवे की चाहरदीवारी को तोड़ा था। इस दौरान रेलवे कॉलोनी की ओर मजार नजर आई जो झाड़ियों से छुपी हुई थी। मजार का कुछ हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ रहा था। पिछले दिनों प्रशासन ने मजार के उस हिस्से को तुड़वा दिया था। तोड़फोड़ के दौरान मजार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। बृहस्पतिवार को समुदाय विशेष के लोग मौके पर क्षतिग्रस्त मजार की मरम्मत कर रहे थे। मामले की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को हो गई। शाम चार बजे हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग मौके पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप था कि वर्षों पुरानी मजार को प्रशासन न केवल नया रूप दे रहा है बल्कि धार्मिक स्थल की लंबाई-चौड़ाई भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


इसे लेकर तीन घंटे तक हंगामा और नारेबाजी होती रही। काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोगों का गुस्सा देख पुलिस बैकफुट पर रही। प्रशासन-पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दूसरे थानों से भी फोर्स बुलाई गई। रेलवे कॉलोनी के लोगों का कहना था कि उन्होंने इस मजार में कभी किसी को आते-जाते नहीं देखा है। भाजपा नेता सचिन साह समेत अन्य लोगों का आरोप था कि प्रशासन मजार को नया रूप दे रहा है। इसी दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी समेत कई अधिकारी पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद अधिकारियों ने मौके पर यथास्थिति बनाने के निर्देश दिए। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। प्रदर्शनकारियों में सचिन साह, योगेंद्र राणा, सचिन कुमार, मनोज रावत, पंकज खत्री, लोकेश यादव आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के चलते लगा जाम, यात्री परेशान
काठगोदाम क्षेत्र में मजार के विवाद को लेकर ऐसा हंगामा हुआ कि मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और पहाड़ आने-जाने वाले लोगों को देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बाद में पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।

सड़क चौड़ीकरण के दौरान धार्मिक स्थल का एक हिस्सा इसकी जद में आ रहा था। इसे पीछे शिफ्ट करने के दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया। बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
-एपी वाजपेयी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed