फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Three death when car collides with dustbin in haldwani

Haldwani: होली की खुशियां मातम में बदली, कार कूड़ेदान से टकराई; दिल्ली के युवक समेत तीन की मौत और चार घायल

Mon, 25 Mar 2024 06:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 25 Mar 2024 06:50 PM IST
सार

Haldwani Accident: हल्द्वानी में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दिल्ली निवासी एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Three death when car collides with dustbin in haldwani
haldwani accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के हल्द्वानी में होली की सुबह मातम में बदल गई। नैनीताल के हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार कूड़ेदान से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बेकाबू कार ने राहगीरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो राहगीर भी शामिल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे हल्द्वानी के पास देवाशीष होटल चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। कार संख्या DL 4CAH 8976 हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रही थी। इसी बीच कार कूड़ेदान से टकरा गई, हादसे में कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि दो पैदल चल रहे राहगीरों को भी कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। चारों घायलों का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कार सवार लोगों के नाम-
तरुण कुमार (18) निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
अमित कुमार (24) निवासी रानीबाग काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
करण कुमार निवासी दमवाढुंगा थाना काठगोदाम हल्द्वानी (घायल)
आशीष कुमार (25) निवासी दिल्ली (घायल)
स्वयंम कुमार (22) निवासी दिल्ली (मृतक)

ये पढ़ें- HOLI 2024: हल्द्वानी में आज और कल खेली जाएगी होली, सार्वजनिक अवकाश आज; कल खुले रहेंगे सरकारी दफ्तर
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर पैदल घूम रहे लोग
जगजीवन (68) निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी (मृतक)
पूरन चंद्र (60) निवासी आवास विकास हल्द्वानी  (मृतक)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed