{"_id":"5ea09e188ebc3e904a748a2f","slug":"three-corona-patients-discharge-from-sth-haldwani-news-hld3808887197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच से कोरोना के तीन मरीज डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच से कोरोना के तीन मरीज डिस्चार्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव तीन और मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें भी 14 दिन के लिए मोतीनगर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। अभी पॉजिटिव चार और रोगी और भर्ती हैं। मंगलवार को छह मरीजों को डिस्चार्ज किया गया गया था।
बुधवार को जिन मरीजों को छोड़ा गया उनमें एक को तीन अप्रैल को जिला अस्पताल रुद्रपुर से लाया गया था। उसकी उम्र 27 वर्ष है। यह बनभुलपुरा का रहने वाला है। दूसरा रोगी कालाढूंगी निवासी है उसकी उम्र 22 वर्ष है। उसे पांच अप्रैल को में भर्ती किया गया था। एक मरीज जगन्नाथपुरम भुवनेश्वर ओड़िशा का रहने वाला है। उसकी उम्र 63 वर्ष है। तीनों के उपचार के बाद 15 दिन बाद 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के सैंपल की दो बार जांच की गई थी। जिनकी रिपोर्ट लगातार निगेटिव आई। उनकी अन्य रिपोर्ट भी ठीक आई। ओड़शा के मरीज के साथ 60 वर्षीय पत्नी भी है जो शुरू से ही कोविड 19 निगेटिव हैं। उसे भी मोतीनगर क्वारंटाइन में भेजा गया।
डॉक्टरों से जताई खुशी
हल्द्वानी। कोविड 19 पॉजिटिव रोगियों के स्वस्थ होने पर इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन ने खुशी जाहिर की। प्राचार्य डॉक्टर सीपी भैसोड़ा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि मंगलवार को छह और बुधवार को तीन रोगी स्वस्थ होकर जा रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी, डॉ. परमजीत सिंह, डॉ. यतेंद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार, मेडिसिन विभाग के पीजी के छात्र-छात्राएं नर्सिंग स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
11 संदिग्ध रोगियों की भी रिपोर्ट निगेटिव
हल्द्वानी। बुधवार को 11 और संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।
59 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में बुधवार को 59 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसटीएच के आइसोलेशन वार्ड में 18 मरीज भर्ती हैं जिनमें चार कोरोना पॉजिटिव हैं। रामनगर अस्पताल में एक, मोतीनगर में 15, टीआरसी मल्लीताल में 13, समेत 311 लोगों को विभिन्न जगह पर क्वारंटीन किया गया है। 291 लोगों को छुट्टी भी दी गई है।
384 घरों का सर्वे
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वार्ड 28, 29 और उजाला क्षेत्र में सर्वे किया। जिसमें 389 घरों के 2184 लोग थे। बनभूलपुरा स्वास्थ्य केंद्र में 179 लोग ओपीडी में पहुंचे। महिला अस्पताल की ओपीडी में 137 में से 44 लोग बनभुलनपुरा के थे।
कुमाऊं की सेहत में सुधार
हल्द्वानी। कोरोना मरीजों के सही होने की राष्ट्रीय दर 19 प्रतिशत के पास है जबकि कुमाऊं में यह दर 64 प्रतिशत रह गई है। इस सफलता में एसटीएच का बड़ा योगदान है।