{"_id":"5fbac8208ebc3e9b7965b8f2","slug":"three-accused-abducting-two-teenagers-arrested-both-girls-were-handed-over-to-family-by-police-ramnagar-news-hld4048498152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किशोरियों को अगवा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों किशोरियों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किशोरियों को अगवा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों किशोरियों को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की दो किशोरियों को मुरादाबाद से बरामद कर अपहरण के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं दोनों किशोरियों को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने दी तहरीर में कहा कि उसकी दो नाबालिग पुत्रियों को मोहल्ला बंबाघेर अजय, शुभम उत्तम और मुकुल शुक्रवार को अपहरण कर ले गए। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि एसआई प्रीति और सिपाही नसीम की टीम को मेरठ और मुरादाबाद में आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया।
बताया कि एसआई प्रीति ने मुरादाबाद बस अड्डे से दोनों किशोरियों को पकड़ कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि रामनगर कोतवाली लाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366 और पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद