फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thousands worth of goods stolen by breaking the locks of the school in Gaujajali

Nainital News: गौजाजाली में स्कूल के ताले तोड़ हजारों का माल उड़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thousands worth of goods stolen by breaking the locks of the school in Gaujajali
हल्द्वानी। गौजाजाली में स्कूल के ताले तोड़ चोरों ने हजारों का माल उड़ा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को फुटेज उपलब्ध करा दी है।बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड-59 गौजाजाली न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी आमिल हुसैन का क्षेत्र में ड्रीम इंटरनेशनल स्कूल है। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे चोरों ने स्कूल में घुसकर कमरे के ताले तोड़ दिए और बेसमेंट से सामान चोरी कर लिया। चोर स्कूल ड्रेस की 100 बेल्ट, लोहे की जंजीरें, कलर गन समेत 20 हजार का माल उड़ा ले गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।स्कूल संचालक आमिल ने बताया कि चोरी के बाद शक के आधार पर दो युवकों को पकड़ा गया था। वे स्कूल से चुराया सामान कहीं रखकर दोबारा वहां सामान लेने पहुंचे थे। इस पर उन्होंने दाेनों को पकड़ पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के वारदात में शामिल होने से इन्कार किया है। थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed