फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Those who were once honored by showering flowers, today they are demanding payment holding a bowl

Nainital News: कोरोना योद्धाओं ने कटोरा लेकर मांगा वेतन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Those who were once honored by showering flowers, today they are demanding payment holding a bowl
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल काॅलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मियों ने कहा कि जिन कर्मचारियों के सम्मान में कभी सरकार ने कोरोना काल में फूल बरसाए थे। आज उनके हाथ में भीख मांगने के लिए कटोरा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल काॅलेज और सुशीला तिवारी अस्पताल के 659 उपनल कर्मचारियों का पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने विधायक बंशीधर भगत से मुलाकात कर वेतन न मिलने से हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। भगत ने इस मामले में शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बाद में कर्मचारियों ने प्राचार्य डा. अरुण जोशी का घेराव कर वेतन भुगतान न होने पर गहरा आक्रोश जताया। कहा कि अधिकतर कर्मचारियों के पास परिवार के भरण पोषण के लिए भी अब धनराशि नहीं बची है। वहां शंभू दत्त बुधानी, नीरज हेड़िया, प्रताप बोरा, मोहन रावत, चंदू कफल्टिया, दीपा शर्मा, नीलम बिष्ट, दीपिका नेगी, कविता आदि थे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed