फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This year will also select the best Hrele

इस वर्ष भी होगा श्रेष्ठ हरेले का चयन

Thu, 14 Jul 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 14 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
गत वर्ष आयोजित हरेला महोत्सव के विजेताओं के लिए शासन ने दो माह का बजट जारी कर दिया है। नैनीताल जिले की 511 ग्राम पंचायतों में 16 जुलाई को ब्लॉक कार्यालयों द्वारा पुरस्कार राशि का आवंटन होगा। इस वर्ष मकर संक्रांति तक मनाए जाने वाले हरेला महोत्सव में भी प्रत्येक ग्राम पंचायत में श्रेष्ठ हरेले का चयन कर पुरस्कार देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


बीते वर्ष मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरेला महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में चयनित श्रेष्ठ हरेले को वर्ष भर तक पांच सौ रुपये पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी। इसके लिए नैनीताल जिले की 511 ग्राम पंचायतों में 30 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान होना था, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी पुरस्कार देने के लिए बजट अवमुक्त नहीं हुआ था। अमर उजाला द्वारा 10 जुलाई के अंक में इस विषय को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन


इस पर संज्ञान लेते हुए शासन ने जिले की 511 ग्राम पंचायतों के लिए दो माह का बजट ब्लॉक कार्यालयों को जारी किया है। सीडीओ ललित मोहन रयाल के अनुसार पुरस्कार राशि के लिए शासन से चार लाख साठ हजार का बजट मिला है। 16 जुलाई को आयोजित हरेला महोत्सव कार्यक्रम के दिन प्रत्येक ग्राम पंचायतों में विजेताओं को पुरस्कार राशि दी जाएगी। इस वर्ष भी 16 जुलाई से 16 अगस्त मकर संक्रांति तक हरेला महोत्सव मनाया जाएगा। खंड विकास अधिकारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में श्रेष्ठ हरेले का चयन करने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed