फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This week the influx of tourists in Nainital was relatively low

Nainital News: इस सप्ताह नैनीताल में पर्यटकों की आमद रही अपेक्षाकृत कम

Sun, 27 Apr 2025 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Apr 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
This week the influx of tourists in Nainital was relatively low
प्रतीकात्मक।
नैनीताल। इस सप्ताहंत पर नैनीताल और आसपास पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या अपेक्षा से बहुत कम नजर आई जिसके चलते अस्थायी पार्किंग स्थल सुनसान नजर आए। होटल कारोबारी पहलगाम की घटना को इसका बड़ा कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस ने शुक्रवार को ही यातायात डायवर्जन प्लान जारी कर दिया था, लेकिन शनिवार सुबह से नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही ना के बराबर रही। सड़कें और अस्थायी पार्किंग स्थल खाली रहे। वहीं नगर में भी यातायात दबाव ना के बराबर रहा जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ने बताया कि पहलगाम में पर्यटकों के साथ हुई आतंकी घटना से लोगों के मन में डर बना हुआ है। इसके चलते नैनीताल में पर्यटकों की आमद कम रही। वहीं एसओ रमेश बोरा ने बताया कि देर शाम वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने कुछ देर पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाइपास पर रोका जहां से शटल से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन


डायवर्जन प्लान भी पर्यटकों का कर रहा मोहभंग
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान लागू कर वीकेंड में पर्यटकों को रोका जा रहा है। इससे पर्यटकों का मोहभंग हो रहा है। पुलिस व प्रशासन को पर्यटकों को रोकने के बजाय बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। ताकि नगर पर्यटक अधिक संख्या में पहुंचे और लोगों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed