फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   This evening, the sky will smile with you, as a rare astronomical event creates a smiley-face shape

Uk: आज शाम आसमान भी आपके साथ मुस्कुरायेगा, दुर्लभ खगोलीय घटना में बनेगी स्माइली जैसी आकृति

Fri, 23 Jan 2026 10:09 AM IST
गायत्री जोशी गिरीश रंजन तिवारी
गिरीश रंजन तिवारी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 23 Jan 2026 10:09 AM IST
सार

आज शाम सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पश्चिमी आकाश में चंद्रमा, शनि और नेपच्यून की खास स्थिति से आसमान में स्माइली जैसा दुर्लभ और मनोहारी दृश्य बनेगा।

विज्ञापन
This evening, the sky will smile with you, as a rare astronomical event creates a smiley-face shape
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 आज शाम आसमान में प्रकृति एक अनोखी खगोलीय कला रचने जा रही है। सूर्यास्त के कुछ देर बाद दक्षिण-पश्चिमी आकाश में चंद्रमा, शनि और नेपच्यून की खास स्थिति एक स्माइली जैसी बनेगी, मानो आसमान खुद मुस्कुरा रहा हो। इस दुर्लभ दृश्य में पतला बढ़ता हुआ चंद्रमा एक कोमल मुस्कान की तरह दिखाई देगा जबकि उसके ऊपर शनि और नेपच्यून दो चमकती आंखों का आभास देंगे। यह मनोहारी संयोग मीन नक्षत्र में नजर आएगा। इसमें चंद्रमा की वक्र आकृति मुस्कान की जैसी और स्थिर सुनहरी चमक वाला शनि और हल्की नीली झलक वाला नेपच्यून चांद के ऊपर दो चमकती आंखों जैसे नजर आएंगे।

विज्ञापन

यह मनोहारी दृश्य सूर्यास्त के लगभग 60 से 90 मिनट बाद दक्षिण-पश्चिमी आकाश में नजर आएगा। इसमें चंद्रमा और शनि तो नंगी आंखों से ही साफ दिखाई देंगे लेकिन नेपच्यून को देखने के लिए सामान्य दूरबीन या छोटा टेलीस्कोप आवश्यक होगा। ग्रहों और चंद्रमा की यह ज्यामितीय संगति अंतरिक्ष की सटीकता और सौंदर्य की अद्भुत मिसाल है।

विज्ञापन

खगोल फोटोग्राफर प्रमोद सिंह खाती के अनुसार यह दृश्य कुछ अवधि तक ही रहेगा लेकिन अत्यंत आकर्षक नजर आएगा। आकाश प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए यह शाम किसी उत्सव जैसी होगी। मोबाइल से रील बनाने का भी यह एक सुनहरा अवसर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed