फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves took generator goods from Army Cantt

आर्मी कैंट से जनरेटर का सामान ले गए चोर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves took generator goods from Army Cantt
हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने आर्मी कैंट से जनरेटर सेट, सीलिंग फैन, बैटरी आदि का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को चोर दोबारा चोरी करने पहुंचे, जिस पर सेना के जवानों ने तीन चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उधर, पुलिस ने हवलदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि चौथा आरोपी फरार है।
विज्ञापन

आर्मी के हवलदार श्याम कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि चार नवंबर को अज्ञात चोरों ने कैंट परिसर से जनरेटर, सीलिंग फैन, बैटरी आदि सामान चोरी कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर पांच नवंबर को कैंट क्षेत्र में जवानों ने तलाशी अभियान चलाकर तीन आरोपियों को चोरी सामान समेत पकड़ लिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तीनों ने चोरी किया माल राजपुरा निवासी शंकर के पास छोड़ा है।
कोतवाल अरुण सैनी ने चोरी के आरोपी कमल घोष निवासी राजपुरा, आदेश कुमार निवासी राजपुरा और मो. रसूल नसरुद्दीन निवासी जवाहर नगर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया कि चौथे आरोपी शंकर निवासी राजपुरा को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास घर से सामान ले गए चोर
हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी के सामने एक मकान से चोरों ने सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया, जिस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वहीं शिनाख्त के समय पहचाने जाने पर आरोपी पुलिस के सामने भाग गया।

सुनील कुमार विनायक ने बताया कि उनके घर के सामने से चोरों ने पहले सीवर के पांच ढक्कन चोरी कर लिए थे। इसके बाद चोर उनके घर से दो पानी की मोटर, एक डीजल पंप और एक सीढ़ी ले गए। इस पर उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। कहा कि यह सभी घटना उनके सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने रिकार्डिंग देखकर एक आरोपी को पकड़ लिया। शनिवार को पुलिस ने उन्हें चोर की शिनाख्त के लिए बुलाया और उन्होंने चोर को पहचान लिया। कहा कि चोर को पहचानते ही उसने चौकी से दौड़ लगा दी। आरोप है कि पुलिस चोर को पकड़ने के लिए नहीं दौड़ी।
उधर, भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल ने बताया कि पुलिस संदिग्धों को पकड़कर लाती है लेकिन भागने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed