फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Thieves cut the tubewell cable in haldwani

हल्द्वानी: ट्यूबवेल की केबल काट ले गये चोर, तीन हजार आबादी का पानी बंद; देर रात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

Thu, 15 Oct 2026 06:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Thu, 15 Oct 2026 06:03 PM IST
सार

हल्द्वानी में ट्यूबवेल से केबल काटकर चोरी की घटनाएं फिर शुरू हो गई हैं। पिछले साल हुई ताबड़तोड़ घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौंसले बुलंद हैं। बुधवार की रात चोरों ने राजपुरा के सरकारी स्कूल के पास बने परिसर से ट्यूबवेल की मेन केबल काट ली। 

विज्ञापन
Thieves cut the tubewell cable in haldwani
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर में ट्यूबवेल से केबल काटकर चोरी की घटनाएं फिर शुरू हो गई हैं। पिछले साल हुई ताबड़तोड़ घटनाओं का खुलासा न होने से चोरों के हौंसले बुलंद होते रहे। नतीजतन चोरों ने बुधवार की रात राजपुरा के सरकारी स्कूल के पास बने परिसर से ट्यूबवेल की मेन केबल काट ली। चोर करीब पांच से छह मीटर केबल काट ले गये।

विज्ञापन

राजपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनभर जलापूर्ति प्रभावित रही। केबल काटने के बाद से ट्यूबवेल ठप है। इससे तीन हजार के आबादी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति करने वाले ओवरहेड टैंक भर नहीं सका, केवल जल निगम के ट्यूबवेल से आपूर्ति हुई। चोर केबल को ऐसे काटकर गये है कि अब उसे बदलने के लिए पाइप निकालना पड़ेगा। ऐसे में दो दिन और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पडे़ेगा। इस मामले में पुलिस को शिकायती पत्र भेजा जाएगा। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार पूर्व में भी डहरिया, इंदिरानगर समेत छह ट्यूबवेलों से भी केबल काटने की घटनाएं हुई थी। तब नशेड़ियों के वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन

पांडे गार्डन में पहुंची जल संस्थान की टीम
मंगल पड़ाव के पांडे गार्डन क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को जल संस्थान की टीम मौके पर पहुंची और लाइन दुरुस्त कराने में लगी रही। वहां जल निगम पेयजल लाइन बिछा रहा है, संभावना जताई कि सड़क खोदाई के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पानी के सैंपल लिए
नैनीताल रोड स्थित चर्च कंपाउंड क्षेत्र में बुधवार की शाम मटमैले पानी की आपूर्ति की शिकायत पर सुबह जल संस्थान के जेई दीपक शर्मा टीम के साथ जांच के लिए प्रभावित क्षेत्र में गये। इस दौरान पानी साफ मिला, शाम की पाली में सप्लाई के दौरान पुनः पानी की जांच की जाएगी। पानी का सैंपल लिया गया है।

 

 

पांडे गार्डन क्षेत्र में लाइन दुरुस्त करने के लिए टीम लगी है। दूषित पानी की शिकायत पर जांच की जा रही है। साथ ही ओवरहेड टैंकों की सफाई कराई गई है। आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed