फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   They became robbers when they became unemployed in lockdown

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए तो बन गए लुटेरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
They became robbers when they became unemployed in lockdown
बीते रोज हल्द्वानी में बरेली रोड स्थित श्याम मार्बल में हुई लूट की घटना का आरोपियों को ले जाती पु? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित मार्बल व्यवसायी जयराम चौधरी की दुकान में लूट करने वालों का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से घटना में प्रयुक्त दो बाइक, दो तमंचा, चार कारतूस, चाकू, 3103 रुपये और आधार कार्ड बरामद किया गया है। पता चला है कि लॉकडाउन में बेरोजगार होने पर तीनों ने जरायम की दुनिया में कदम रख दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बहुउद्देशीय भवन में बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि तीन मार्च को जयराम चौधरी की दुकान में घुसकर असलहे से लैस बदमाशों ने 3300 रुपये लूट लिए थे। सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए लगाई गई। पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। घटना के पांच दिन बाद पुलिस को सर्विलांस और फुटेज से कुछ सुराग हाथ लग गए। बदमाशों ने एक स्थान पर बाइक में पेट्रोल भराते समय डेबिट कार्ड का प्रयोग किया था। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस बदमाशों का पीछा कर रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस ने बरेली रोड और रामपुर रोड के बीच जयपुर बीसा में दो बाइकों में सवार तीनों बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) के थारू किशोर गांव निवासी अजय कुमार, खटीमा रोड सितारगंज में एक ज्वैलर्स के मकान में किराए पर रहने वाला सुनील मिश्रा (मूल निवासी ऊंचाहार (रायबरेली) और पटिया सितारगंज निवासी कुलदीप सिंह शामिल हैं। तीनों ने बताया कि लॉकडाउन के पहले वे काम करते थे। रोजगार छिन जाने के कारण कुछ दिन तो उन्होंने इधर-उधर नौकरी तलाशी फिर गलत तरीके से पैसा जुटाने का इरादा कर लिया।
विज्ञापन

सुनील मिश्रा जार्डन भी गया था
हल्द्वानी। पुलिस की छानबीन में आया कि आरोपी कुलदीप 2009 से 2018 तक पैथोलॉजी का काम करता था। काम नहीं चलने पर वह टूरिस्ट बीजा पर नौ महीने के लिए जार्डन चला गया था। वहां नौकरी नहीं मिल सकी। इस कारण लौट आया। अजय का नंधौर में ट्रैक्टर चलता है। सुनील मिश्रा सिड़कुल सितारगंज में पहले नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा से चुराई थी बाइक
हल्द्वानी। तीन मार्च को ही सुनील मिश्रा ने खटीमा अस्पताल से पैशन बाइक चुराई थी। हल्द्वानी में लूटपाट करने से पहले तीनों ने हल्द्वानी के कई चक्कर लगाए थे। पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखानी पुलिस ने उनके साथी अजय कुमार की बाइक का चालान कर दिया था।

आईजी ने दिया पांच हजार रुपये का इनाम
हल्द्वानी। आईजी (कुमाऊं रेंज) अजय सिंह रौतेला ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये और एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में निरीक्षक संजय कुमार, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार रतूड़ी, सर्विलांस सेल के कृष्ण कुमार, एसएसआई कैलाश नेगी, मंगल सिंह, चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, सिपाही इसरार, वीरेंद्र चौहान, कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला, इशरार नबी, त्रिलोक रौतेला, अरुण राठौर, एजाज अहमद, एसओजी के जितेंद्र कुमार, गिरीश भट्ट, अनिल गिरी, चंदन, सुरेश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed