फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There will be torrential rains in the state on five and six

पांच और छह को प्रदेश में होगी मूसलाधार बारिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
There will be torrential rains in the state on five and six
नैनीताल में बुधवार को दिनभर कुछ इस तरह नगर में कोहरा लगा रहा। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी। बृहस्पतिवार की शाम को आधे घंटे की झमाझम बारिश ने उमस और गर्मी से राहत दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में कुमाऊं में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि राज्य के शेष जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। बताया कि शाम को दो मिमी बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह से ही सूर्यदेव और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। दोपहर में सूर्यदेव ने गर्मी और उमस का एहसास कराया। शाम को बादलों ने आसमान पर डेरा डाल दिया और आधे घंटे की बारिश ने उमस एवं गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिगड़ेगा मौसम
हल्द्वानी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदलेगा और पांच एवं छह मई को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। सात मई से मौसम खुलेगा और तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का एहसास होगा।
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं में नमी अधिक है। शुक्रवार से पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पांच और छह मई को पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना है। बताया कि सात मई से मौसम साफ होगा और उसके बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे अंधेरे में रहे तीन हजार लोग
हल्द्वानी। देर शाम हुई बारिश के कारण गौलापार और रानीबाग में ट्रिपिंग आने के कारण बिजली गुल हो गई। तीन हजार उपभोक्ताओं को आधे घंटे तक बिना बिजली के रहने पड़ा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अमित आनंद ने बताया कि हवा के साथ बारिश शुरू होने के कारण ग्रामीण इलाकों की बिजली आधे घंटे के लिए बंद करा दी थी। बारिश बंद होने के साथ ही बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। अधिशासी अभियंता नगर डीके जोशी ने बताया कि गौलापार और रानीबाग में ट्रिपिंग आई थी और बारिश बंद होने के साथ ही फाल्ट ठीक कर दिया। एहतियात के तौर पर शहरी क्षेत्र में भी आपूर्ति बंद कराई गई थी और बारिश बंद होने के साथ ही आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed