{"_id":"6547fcfd09b43bb0700b9dfa","slug":"there-will-be-agitation-if-the-bank-is-handed-over-to-private-hands-nainital-news-c-238-1-shld1023-723-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बैंक को निजी हाथों पर दिया तो आंदोलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बैंक को निजी हाथों पर दिया तो आंदोलन होगा
Mon, 06 Nov 2023 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
गोवर्धन हॉल में आयोजित हुई बैठक में विचार रखते वक्ता। संवाद
नैनीताल। नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की बैठक में बैंक को निजी हाथों में देने की मुखालफत की गई। तय किया कि यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती हैं तो आंदोलन किया जाएगा।
रविवार को मल्लीताल स्थित गोवर्धन सभागार में नैनीताल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक की। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा कोआर्डिनेशन कमेटी के सचिव जनक रावल और विशिष्ट अतिथि रजनीश गुप्ता रहे। वक्ताओं ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास नैनीताल बैंक की 98.57 प्रतिशत अंशधारिता है। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा यदि नैनीताल बैंक को निजी हाथों में बेचता है तो इस गलत निर्णय का खामियाजा जनता व कर्मचारियों को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कर्मियों को आश्वास्त किया कि बैंक ऑफ बड़ौदा कोऑर्डिनेशन कमेटी कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि नैनीताल बैंक का निजीकरण हो गया तो इससे सीधे तौर पर कर्मचारी प्रभावित होंगे। इस मौके पर प्रवीण साह, अभय गुप्ता, हेमंत बिष्ट, शैलेंद्र नेगी, मुकेश पंत, हेमंत बिष्ट आदि रहे।