फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There was power failure for four hours in Haldu Chaud and Unchapul area.

Nainital News: हल्दूचौड़ और ऊंचापुल क्षेत्र में चार घंटे रही बिजली गुल

Tue, 08 Oct 2024 06:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Oct 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
There was power failure for four hours in Haldu Chaud and Unchapul area.
हल्द्वानी। बिजली लाइन की शिफ्टिंग और सुरक्षा कार्यों के चलते हल्दूचौड़ और ऊंचापुल क्षेत्र में सोमवार को चार घंटे बिजली गुल रही। इस कारण 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं आने से नलकूपों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सोमवार को लॉपिंग करने केल लिए हाथीखाल, बमेठाबंगर, हल्दूचौड़ और कार रोड फीडर में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक बिजली कटौती की गई। विभाग की ओर से जारी रोस्टर के मुताबिक सुबह 10 बजे से दो बजे तक बिजली कटौती होनी थी लेकिन सीएम का दौरा होने के कारण कटौती दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक की गई। इधर, ऊंचापुल क्षेत्र में विद्युत लाइन शिफ्ट होने के कारण चार घंटे बिजली कटौती रही। संवाद
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

दीपावली से पूर्व ऊर्जा निगम नगर क्षेत्र में विद्युत लाइनों में अनुरक्षण (लॉपिंग-चॉपिंग) कार्य करने जा रहा है। इस दौरान नगर क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विभाग की ओर से जल्द ही रोस्टर जारी किया जाएगा। ईई नगर प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली लाइनों के अनुरक्षण कार्य किए जाने हैं। सभी कार्य दीपावली से पहले पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए होंगे कार्य
शहरी और ग्रामीण डिवीजन में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे। टीपीनगर उपसंस्थान के बेलबाबा और खन्ना फीडर के विभिन्न क्षेत्रों में एलटी बेयर कंडक्टर को एलटी एबी केबल में बदला जाएगा। उपखंड सुभाषनगर के अधीन टीपीनगर से कुंवरपुर गौलापार तक दो किमी लाइन को कवर कंडक्टर में बदला जाएगा। इसके अलावा दमुवाढूंगा के विभिन्न स्थानों पर एलटी एबीसी स्थापित की जाएगी। साथ ही एलटी प्रोटेक्शन और नगर क्षेत्र के उपसंस्थानों में वितरण परिवर्तकों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कार्य किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed