{"_id":"5fa707498ebc3e276d6bb457","slug":"there-was-no-preparation-mining-vehicles-were-removed-in-gaula-haldwani-news-hld40338730","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी थी नहीं, गौला में उतार दिए खनन वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी थी नहीं, गौला में उतार दिए खनन वाहन
विज्ञापन
हल्द्वानी शीशमहल गेट में गौला खुलने पर रोड पर खड़े डंपरों की लंबी लाइन। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सरकार को गौला खनन गेट खोलने की इतनी जल्दी हुई कि बिना तैयारी के सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने दो खनन गेटों का फीता काटकर उद्घाटन कर दिया। नदी में गाड़ी जैसे ही उतरी वन विकास निगम ने ई-रवन्ना का पोर्टल नहीं चलने की बात कहते हुए गेट को बंद कर दिया। साथ ही सभी वाहन नदी से वापस बुला लिए। उधर, वन विकास निगम और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए वाहन स्वामियों ने गौला गेटों पर हंगामा भी किया।
राज्य सरकार को गौला खनन से करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है। खनन गेट खोलने की तिथि निर्धारित होने पर सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शीशमहल गौला खनन गेट का शुभारंभ मेयर जोगेंद्र रौतेला और हल्दूचौड़ गौला खनन गेट का शुभारंभ लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने किया। इसके बाद जैसे ही गाड़ियां नदी में उतरी तो वन विकास निगम ने ई-रवन्ना नहीं चलने की बात कहते हुए गौला खनन गेट बंद कर दिया।
इसके बाद गौला नदी में उतरी गाड़ियों को एक-एक कर वापस बुला लिया गया। उधर, हल्दूचौड़ गेट में वाहन स्वामियों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि वन विकास निगम और सरकार ने बिना तैयारियों के गौला खनन गेट खुलवा दिए। वन निगम सरकार के दबाव में अक्तूबर से ही खनन गेट खोलने की बात कह रहा है। इस कारण वाहन स्वामियों ने अक्तूबर माह में ही अपने वाहन रिलीज करवा लिए। गौला नदी नहीं खुलने से वाहन स्वामियों को एक माह का अतिरिक्त टैक्स देना पड़ा।
विज्ञापन
खनन के लिए दो गेटों में पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन सुबह खान विभाग का ई-रवन्ना पोर्टल चला ही नहीं। इस कारण नदी में भेजी गईं गाड़ियों को वापस बुलाया गया। शाम छह बजे तक पोर्टल सही नहीं हो पाया है। अगर पोर्टल सही नहीं हुआ तो रविवार को भी खनन गेट बंद रहेगा।
- वाईके श्रीवास्तव, डीएलएम, वन विकास निगम
श्रमिकों को उठानी पड़ी परेशानी
गौला खनन के लिए दूर-दूर से स्थानीय श्रमिक पहुंचे थे। लेकिन खनन शुरू नहीं होने के कारण उनके हाथ मायूसी लगी। बाद में ये श्रमिक लौट गए। उधर, कई श्रमिक नदी में रेता छानने में लग गए।