{"_id":"59a727584f1c1b42738b47b5","slug":"there-is-no-place-for-punk-elements-in-bjp-ajay","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में गुंडा तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में गुंडा तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं : अजय
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
अजय भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने नैनीताल में व्यापारियों और भाजपाइयों में विवाद मामले में कहा कि भाजपा में गुंडा तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। यदि कोई व्यक्ति कानून की दृष्टि से अपराधी साबित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्ता के नाम पर तैश में नहीं आने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
भट्ट ने बुधवार को नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य व सहनशीलता बनने को कहा है। भट्ट ने राजकीय पॉलीटेक्निक में 26 अगस्त को हुई घटना के लिए वहां के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि उन्हें शासनादेश के मुताबिक ही कार्य करना चाहिए था। साथ ही क्षेत्र के विधायक की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन
भाजयुमो के कुमाऊं संयोजक रवि कन्याल व कुछ अन्य द्वारा व्यापारियों के साथ की गई मारपीट के मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले का समाधान झगड़े की रात को ही पुलिस द्वारा कर देना चाहिए था।
विज्ञापन
भट्ट ने कहा कि भाजपा में गुंडा तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है और यदि कोई व्यक्ति कानून की दृष्टि से अपराधी साबित होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वार्ता के दौरान विधायक संजीव आर्या, जिलाध्यक्ष मनोज जोशी, महामंत्री दया किशन पोखरिया, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व अध्यक्ष विवेक साह आदि मौजूद थे।