फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There is no bridge, no road, life is kept on the palm

न पुल, न सड़क, जान हथेली पर रखकर होता है सफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
There is no bridge, no road, life is kept on the palm
ओखलकांडा के रेखाकोट ग्रामसभा के स्याली तोक में नदी पार कर फसलों की पेटी ले जाते किसान। - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा विकासखंड के रेखाकोट ग्राम पंचायत के स्याली तोक में अब तक सड़क नहीं पहुंची है। वहां के किसान अपनी फसलों को सिर पर रखकर स्याली तोक की गौला नदी को पार कर सड़क तक पहुंचाते हैं, जहां से उसे वाहनों पर रखकर हल्द्वानी मंडी पहुंचाते हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं को हल करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रवि गोस्वामी ने बताया कि रेखाकोट की ग्रामसभा स्याली तोक के लिए सिर्फ दो किमी सड़क बननी है और गौला नदी में स्टील पुल बनाया जाना है। इन दोनों मांगों को लेकर ग्रामीण कई बार सरकार और प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सड़क नहीं होने से मरीजों, स्कूली बच्चों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

हालांकि विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा दी गई राशि से ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक किमी सड़क का निर्माण किया है, लेकिन एक किमी सड़क अब भी बननी है। अगर सड़क और गौला नदी पर पुल बनता है तो रेखाकोट, स्याली तोक, तांडा, सुई, बबियाड़ आदि गांवों को लाभ पहुंचेगा। प्रधान गोपाल सिंह, देवकी बेलवाल, इंदर बिष्ट, आलम सिंह, मनीष कुमार, मोहन चंद्र, बिशन बेलवाल, कमल सिंह, हरीश पलड़िया ने सड़क और स्टील पुल का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed