फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ... Then an MLA, the faithful will retain crown

...तो विधायकी का ताज बरकरार रख पाएंगे भगत

Fri, 03 Feb 2017 01:31 AM IST
निशांत खनी
निशांत खनी Updated Fri, 03 Feb 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
... Then an MLA, the faithful will retain crown
...तो विधायकी का ताज बरकरार रख पाएंगे भगत - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं से सबसे अधिक पांच बार विधायक बनने का रिकार्ड बनाने वाले बंशीधर भगत को इस बार चुनौतियां झेलनी पड़ सकती हैं। निर्दलीय प्रत्याशी महेश शर्मा ने मुकाबला को रोचक बना दिया है।

विज्ञापन


किसी भी प्रत्याशी की राह आसान नहीं है। कालाढूंगी विधानसभा में चुनाव मैदान में मुकाबले के लिए तैयार प्रत्याशियों का फोकस हल्द्वानी हो गया है। हल्द्वानी की जनता को ही कालाढूंगी का विधायक तय करना है। कालाढूंगी विधानसभा में अधिकांश मतदाताओं की संख्या हल्द्वानी क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


बंशीधर भगत भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। तत्कालीन उत्तरप्रदेश सरकार में लगातार तीन बार नैनीताल से विधायक निर्वाचित होने के साथ 1996 में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड अलग राज्य बनने के बाद एक बार हल्द्वानी और एक बार कालाढूंगी से विधायक बने। वर्ष 2000 में नव गठित अंतरिम भाजपा की सरकार में कृषि, सहकारिता और 2007 में वन मंत्री बने।

नए परिसीमन के बाद पहली बार अस्तित्व में आई कालाढूंगी सीट पर बंशीधर भगत ने जीत दर्ज कर भगवा फहराया। 5वीं बार की जीत से बंशीधर भगत का कद बढ़ गया और कुमाऊं से सबसे अधिक बार विधायक बनने का रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराया। हालांकि, 2002 में हल्द्वानी सीट से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

2017 के विधानसभा चुनाव में 67 वर्षीय बंशीधर भगत फिर कालाढूंगी से बतौर भाजपा प्रत्याशी मैदान में हैं। यह बंशीधर भगत का 7वां चुनाव है। 2017 के चुनाव में भी 2012 वाले ही प्रमुख प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन हालात काफी बदले हैं।

निर्दलीय प्रत्याशी महेश शर्मा पूरी ताकत के साथ भाजपा के बंशीधर भगत  और कांग्रेस के प्रकाश जोशी को टक्कर दे रहे हैं। बंशीधर भगत ने बतौर विधायक तो महेश शर्मा ने भावी विधायक की तैयारी के रूप में विगत पांच सालों से विधानसभा क्षेत्र में घर घर दस्तक दी है। इससे मुकाबला रोचक हो गया है।


नैनीताल जिले में सबसे अधिक वोटर 148445 कालाढूंगी विधानसभा में हैं। इसमें भी अधिकांश वोटर भाखड़ा नदी से हल्द्वानी क्षेत्र में हैं। इस लिहाज से हल्द्वानी की जनता को ही कालाढूंगी का विधायक तय करना है। चुनावी तारीख नजदीक आने के साथ भगत, जोशी और शर्मा की गतिविधियां हल्द्वानी क्षेत्र में बढ़ गई हैं।

विधायक बंशीधर का सफर

1991 में नैनीताल से पहली बार विधायक निर्वाचित
1993 में दूसरी बार नैनीताल से विधायक निर्वाचित
1996 में नैनीताल क्षेत्र से तीसरी बार विधायक
2007 में हल्द्वानी विधानसभा से चौथी बार विधायक बने
2012 में कालाढूंगी से पांचवीं बार विधायक निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed